फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी बस में भिड़े, पुलिसकर्मियों पर भी किया हमला

Sun, 12 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी के लिए बंदियों को लेकर नीमका जेल से पलवल जा रही बस में बंदी आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो बंदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने बीच रास्ते में किसी तरह बंदियों को काबू किया। सदर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट गार्ड के सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर 12 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एस्कार्ट गार्ड के सब इंस्पेक्टर गंगा राम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बस में बंदियों को पलवल पेशी के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में पलवल निवासी योगेश, श्याम, बलराम, सचिन, पंकज, पवन, आकाश, काजू उर्फ धन निवासी होडल, हेमू उर्फ हेमराज निवासी हसनपुर, हरेन्द्र निवासी होडल, राजेश निवासी पलवल व अलावलपुर निवासी कैलाश बस में ही आपस में एक दूसरे से भिड़ गए।

उनमें झगड़ा होता देख बस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बंदियों को काबू किया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें