फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की मौजूदगी में इंजीनियर का पोस्टमार्टम

Sat, 23 Apr 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • चीनी दूतावास, कंपनी के अधिकारी व परिजन भी रहे मौजूद
  • पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा
  • टूट गई थी दायीं पसली, शनिवार को चीन जाएगा शव
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क के एक टावर की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले चीनी टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में सदर थाना पुलिस, चीनी दूतावास के अधिकारी और इंजीनियर के परिजन मौजूद रहे। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है।

चीन के शेनयांग शहर के रहने वाले इंजीनियर शुआंग्फा लूओ (34) ने बृहस्पतिवार की सुबह अपनी कंपनी की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह चीन की मशहूर टेलीकम्युनिकेशन कंपनी हुवेई में इंजीनियर था।

वह यहां अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-49 स्थित ऑर्चिड पेंटल अपार्टमेंट में रहता था। डॉ. दीपक माथुर ने शुक्रवार की दोपहर में उसका पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि आठवीं मंजिल से गिरने के कारण इंजीनियर की दायीं ओर की पसली टूट गई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब मधुबन भेजा गया है। सदर थाना पुलिस के अनुसार अभी शव गुड़गांव में ही है। उसे चीन ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई हो चुकी है। शनिवार को उसे चीन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें