फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिले SIM से 100 से ज्यादा लड़कियों को भेजी अश्लील पिक्चर और मैसेज, अरेस्ट

Wed, 08 Mar 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी बाग थाना पुलिस ने युवतियों को अश्लील व भद्दे वाट्सएप फिल्म व मैसेज भेजने वाले सनकी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है कि वह 100 से ज्यादा युवती व महिलाओं को अश्लील मैसेज व फिल्म भेज चुका है।
विज्ञापन


ज्यादातर पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। आरोपी युवतियों को वीडियो/वाट्सऐप कॉल भी करता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है। 

पश्चिमी जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार पंजाबी बाग थाना पुलिस को एक युवती ने छह मार्च को शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से वाट्सऐप कॉल, अश्लील पिक्चर व मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी को 2016 में सड़क पर मिला था ये सिम

demo pic - फोटो : अमर उजाला
​मामला दर्जकर पंजाबी बाग थानाध्यक्ष राजीव भारद्वाज की देखरेख में इंस्पेक्टर एटीओ संजय भट्ट व मादीपुर चौकी प्रभारी परवेश कौशिक की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि जिस नंबर से अश्लील पिक्चर व मैसेज आ रहे हैं उसका इस्तेमाल कॉल करने के लिए नहीं हो रहा है।

आखिरकार पुलिस टीम ने जांच के बाद आरोपी न्यू पालम विहार, गुरुगाम, हरियाणा निवासी अजय कुमार पाठक उर्फ पप्पू (26) को शिकायत मिलने के 12 घंटे बाद ही गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से दो मोबाइल फोन व चार सिम बरामद किए गए हैं। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे दिसंबर, 2016 में सड़क पर पड़ा हुआ मोबाइल मिला था। उसने मोबाइल को तो फेंक दिया था और सिम अपने पास रख लिया था। इस सिम से उसने अपने मोबाइल पर वाट्सऐप एकाउंट बनाया और युवती व महिलाओं को अश्लील फिल्म व मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

ये युवतियों के नंबर फेसबुक, ग्रुप आदि जगह से लेता था। आरोपी को लगता था कि अगर कोई युवती शिकायत करेगी तो वह पकड़ा नहीं जाएगा। वह पहले एक रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर था। अभी वह बेरोजगार था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें