फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून डबल मर्डरः बाहर आकर शादी करने का वादा कर 'हत्यारे' हुए जुदा

Wed, 08 Mar 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
deepika rana - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवैध संबंधों के कारण देहरादून में पति और ससुर का कत्ल करने की आरोपी दीपिका के इश्क का जुनून अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। सुद्दोवाला जेल जाते हुए दीपिका ने कत्ल के सह आरोपी प्रेमी योगेश के बाहर निकलने के बाद शादी करने के वादे को दोहराया। पकड़े जाने के बाद से दोनों ने अपनी मोहब्बत जाहिर करने का कोई मौका नहीं गंवाया।
विज्ञापन

 
रायपुर के तपोवन एनक्लेव निवासी पति राजेश राणा और ससुर प्रेम सिंह राणा की हत्या में जेल गई दीपिका और उसके प्रेमी योगेश अरोड़ा का रिश्ता जग जाहिर था। ससुराल पक्ष के अलावा आसपास के लोग उससे परिचित थे, तभी तो उन दोनों की लाशें मिलते ही पुलिस को प्रेमी का बायोडाटा मिल गया।

किसी ने यह नहीं सोचा था कि उनका प्रेम इतने बड़ा गुनाह का कारण बन जाएगा। राजेश और प्रेम सिंह का शव मिलने के बाद दोनों को जब आमने-सामने एसओजी आफिस में लाया गया था, तब भी उन्होंने बेबाकी से बात की थी। पुलिस मौजूदगी में कसमें वादे खाने से नहीं हिचके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के दौरान एक-दूसरे का हालचाल पूछा

deepika rana - फोटो : amar ujala
मेडिकल परीक्षण के दौरान उन्होंने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। फिर सुद्दोवाला जेल जाते समय भी वह एक-दूसरे को अपने दिल का हाल बताने में नहीं चूके। एसओ रायपुर प्रदीप राणा बताते हैं कि दोनों के ऊपर इश्क का भूत सवार था। उन्हें अभी संगीन जुर्म के हश्र का अहसास तक नहीं है। पुलिस के सामने ही वे दोनों जेल से बाहर आकर शादी करने की बात कर रहे हैं।

कारागार की पहली रात रही भारी
जेल में दीपिका राणा की पहली रात भारी रही। महिला जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक में वह रात में गुमसुम रही। बेचैनी में वह टहलती भी रही। सुबह हुई तो महिला बंदियों ने उस पर सवालों की बौछार कर दी।

पहले सवाल तो यही था कि वो किस अपराध में आई है। दीपिका दबी जुबान मर्डर की बात कही, लेकिन खुलकर कुछ भी बताने से परहेज किया। प्रताड़ना और पिटाई की बात कही। जबकि योगेश अरोड़ा को तन्हाई बैरक में रखा गया था। सुबह होने पर अरोड़ा को बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें