फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने महिला के कपड़े फाड़े, रेप की कोशिश!

Fri, 30 Jan 2015 08:50 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर 40 वर्षीय महिला ने कपड़े फाड़ने और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को महिला एसएसपी के पास पहुंची और आपबीती सुनाकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को पुलिस कर्मी उसे चौकी ले जाने के बजाए एक फ्लैट में ले गए और रेप की कोशिश की।
महिला ने पति के खिलाफ शराब के नशे में पिटाई करने की शिकायत एसएसपी से की थी।

एसएसपी ने शालीमार गार्डन चौकी पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे। महिला का आरोप है कि जांच के लिए दो पुलिस कर्मी उसके घर आए और कार्रवाई के लिए पांच हजार रुपये की मांग की।

उसने दो हजार रुपये दे भी दिए थे। बुधवार शाम दोनों पुलिस कर्मी फिर आए और पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस कर्मी उसे चौकी ले जाने की बजाय शालीमार गार्डन में ही एक फ्लैट में ले गए।
विज्ञापन


यहां दोनों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

एएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही हुए तो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर्मियों का नाम नहीं जानती
महिला ने एसएसपी को बताया है कि उसके साथ रेप की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम उसे नहीं पता है। लेकिन उनके मोबाइल नंबर उसके पास हैं। महिला ने दोनों मोबाइल नंबर एसएसपी को बताएं हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें