गुड़गांव में बिना अनुमति देर रात तक संचालित हो रहे पब-बार के खिलाफ पुलिस ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है।
देर रात पुलिस ने स्टार मॉल स्थित योलो बार में छापा मारा। छापे के बाद बार मैनेजर फरार हो गया।
सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि बार मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है।