फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या को हर एंगल से देख रही पुलिस, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

Sun, 17 Jul 2016 02:46 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर बाजार के व्यापारी की गोली मारकर हुई हत्या के मामले को पुलिस अलग-अलग एंगल से देख रही है। जानकारी मिली है कि संजीव जिंदल बड़े पैमाने पर कमेटी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


छानबीन में पता चला है कि संजीव जिंदल रोजाना घर से मेट्रो द्वारा दिल्ली की दुकान पर आता-जाता है। उसके परिवार की सदर बाजार में भी कपड़े की एक दुकान है। उसका कमेटी का कारोबार था। 

अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि उसका किससे कितना लेना या देना था। मामले की जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि शुक्रवार रात 8:35 बजे से उसके मोबाइल पर कोई कॉल न आई है और न गई।
विज्ञापन
Trending Videos

बेहद धार्मिक प्रवृत्ति का था जिंदल

कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पुलिस मेट्रो स्टेशन से लेकर घर के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति मेट्रो स्टेशन से ही संजीव का पीछा तो नहीं कर रहा था। 

बहुत धार्मिक प्रवृत्ति का था संजीव जिंदल संजीव बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का था। रोजाना सुबह मंदिर जाने से लेकर परिवार में समय से आने-जाने में पाबंद था। कहीं पर भी जागरण हो तो जूतों की रखवाली की सेवा से लेकर अन्य सेवा में वह दिखता था। पूरे सदर बाजार में उसके व्यवहार को लेकर चर्चा की जा रही थी। 

सदर बाजार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या व रुपये से भरा बैग लूटने के विरोध में कारोबारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। मुख्य बाजार डेढ़ बजे तक बंद रहा। सदर बाजार के व्यापारियों ने घटना की निंदा की है। 
विज्ञापन

गेट तक दौड़कर गोली चलाते रहे बदमाश

कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा इंतजाम करना चाहिए। सीसीटीवी की वीडियो सदर बाजार के व्यापारियों में वायरल हुई है, जिसमें दो युवकों को गुरुद्वारा रोड की ओर से संजीव जिंदल के पीछे जाते हुए देखा जा सकता है। 

जब तक वह अपने घर के गेट पर पहुंचता है तो बदमाश दौड़कर उसे गोली मार देते हैं और उसका बैग लूटकर आगे पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक से पिस्टल लहराते निकल जाते हैं। 

'पुलिस हत्या के मामले को सभी पहलुओं पर जांच रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों
को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।'
-सुमित कुमार, डीसीपी वेस्ट गुड़गांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें