फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन के सामने से छलांग लगाने वाले वायरल वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद 

Sun, 17 Jul 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ युवक और किशोर गंगनहर पर जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। वह रेलवे पुल पर खड़े हो जाते हैं, ट्रेन के आने का इंतजार करते हैं और जैसे ही ट्रेन आती है तो वह नहर में छलांग लगा देते हैं।
विज्ञापन


इससे उनकी जान जाने का खतरा बना रहता है, बावजूद इसके वह इस तरह के स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवकों द्वारा रेलवे पुल से नहर में छलांग लगाते हुए एक वीडियो शनिवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

सीओ सदर और एसओ मसूरी दल-बल केसाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया, उन्हें हिदायत दी कि ऐसा न करें, इससे उनकी जान जा सकती है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई ऐसा करता दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन युवकों की पहचान की जा रही है, जो ऐसा करते हैं। बता दें कि गंगनहर के अलावा डासना राजवाहे के पुल पर भी युवक स्टंट करते हैं। करीब दो साल पहले इसी पुल पर स्टंट करते हुए एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान

- फोटो : amar ujala
इसी तरह साहिबाबाद में रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक की कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कुशीनगर निवासी रामनाथ (23) भूड़भारत नगर में किराए के मकान में रहते थे। वह राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में एक सिलाई कंपनी में काम करते थे। वह गाजियाबाद से शालीमार एक्सप्रेस से साहिबाबाद पहुंचे। 

शालीमार एक्सप्रेस का साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टापेज न होने के कारण वे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गए और उनकी कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें