फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के मोबाइल और पर्स से हुई आरोपी की पहचान!

Wed, 16 Apr 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्ट की युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में गुड़गांव पुलिस ने आरोपी की पहचान ढूंढ निकाली है। इस संबंध में पुलिस को आरोपी से जुड़े कई और भी सुराग मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन


रविवार रात महिपालपुर से गुड़गांव आ रही नागालैंड मूल की महिला के साथ कैब चालक ने छेड़छाड़ की थी। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हुई और बाद में शंकर चौक के पास महिला चलती कैब से कूद गई थी। जिसमें उसे काफी चोट आई।

यह भी पढ़ें:सामने पिस्तौल रखकर युवती से गैंगरेप

इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने सोमवार को मनोज कुमार नाम के कैब चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 342, 354 और 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देररात पुलिस को हीरो होंडा चौक के पास से पीड़िता का बैग बरामद हो गया जिसमें उसका पर्स और मोबाइल भी रखा हुआ था। वारदात के बाद गाड़ी के कूदते वक्त पीड़िता का पर्स उसी में रह गया था।

यह भी पढ़ें:मोमोज, चाउमीन, जलेबी के लिए हुईं ये 5 घटनाएं

हीरोहोंडा चौक पर मिले युवती के सामान को देखते हुए पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान के साथ उसके रिहायश का पता चल गया है जो कि गुड़गांव का है।

इसके अलावा भी जानकारी मिली है कि कैब चलाने वाला व्यक्ति काफी प्रोफेशनल था। चार दिन बाद मिले सबूतों के आधार पर अब आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संभावना बढ़ गई है।

उधर, चकरपुर में रह रही पीड़िता की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही। जिसमें वह बार-बार हादसे को याद करके डर रही है। बुधवार को पीड़िता से मिलने के लिए नॉर्थ ईस्ट सपोर्ट सेंटर के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का हाल-चाल जानने के अलावा पुलिस से भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सेंटर के इंचार्ज ब्रुश के थांगखाल ने बताया कि इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात करके वे अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें