फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ‘डॉक्टर डैंग’ का गैंग दबोचा

Fri, 31 Oct 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर थाने की पुलिस ने ‘डॉक्टर डैंग’ के नाम से मशहूर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे नोएडा से चोरी की दो कारें और आठ बाइक मिली हैं।
विज्ञापन


ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में ऑन डिमांड वारदात करता था। ऑनलाइन एक्सीडेंटल कार-बाइक स्क्रैप में खरीदते थे, फिर उसी कंपनी की वही कार-बाइक चोरी या लूटते थे।

स्क्रैप में मिले वाहन, चेसिस नंबर व कागजात लूटे या चोरी किए वाहन पर लगाकर उसे एक नंबर में बेचते थे। मेरठ से गैंग चलाने वाला सरगना वाहिद भागा हुआ है।

एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शास्त्रीनगर निवासी रहमत इलाही और रईसपुर निवासी इरफान हैं। इरफान आरडीसी में कार शृंगार की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिमांड के अनुसार रेकी करता था और रहमत कार चुराता था। इरफान कारों को गैराज में खड़ी करता था। दोनों पर हत्या, लूट और चोरी के 12 से ज्यादा केस हैं।

सरगना वाहिद व साथी शाहिद उर्फ बादल भागे हैं। गिरोह के बदमाश वाहिद को फिल्म कर्मा के मशहूर करेक्टर ‘डॉक्टर डैंग’ के नाम से बुलाते हैं। कार पर नंबर बदलने का काम मेरठ में किया जाता था।

फेद रंग की कार से आए पकड़ में
आरडीसी स्थित गैराज से मिली दोनों कारों की आरसी से पता चला कि कार का ओरिजनल रंग काला है, जबकि मौके पर मिली कार सफेद रंग की है। पूछताछ राज खुला।

उद्यमी के बेटे को अगवा कर लूटी थी क्रूज
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि 16 अक्तूबर को उद्यमी राकेश गुप्ता के बेटे गौरव से क्रूज कार इसी गैंग ने लूटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें