पुलिस ने बिसाहड़ा की घटना पर चार्जशीट में मांस की बरामदगी दिखाई है। पुलिस की केस डायरी में घर से कुछ दूरी पर इकलाख जहां घायल मिला था, वहीं से पुलिस ने मांस से भरे भगोने और थैली में जानवर के चेहरे का हिस्सा, कान, खुर, खाल आदि बरामदगी दिखाई है।
पुलिस ने आठ स्थानों से मांस बरामद किया था। उस दौरान आईओ और जारचा थाना प्रभारी सुबोध सिंह ने मांस को वेटरनरी उप चिकित्साधिकारी दादरी को जांच के लिए सैंपल भेज दिया था।
इसके अलावा पुलिस को मौके से खून से सना सरिया, कुछ खून से सने महिला-पुरुष के कपड़े आदि मिले थे। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ युवाओं ने 28 सितंबर को इकलाख को घर से कुछ दूरी पर एक थैली फेंकते हुए देखा था।