फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: जीआरपी का दीवान पुलिस हिरासत में

Sun, 30 Mar 2014 12:45 PM IST
दिनेश शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-22 के जी ब्लॉक में महिला व उसके जेठ की हत्या की जांच कर रही थाना सेक्टर-24 पुलिस ने जीआरपी में तैनात एक दीवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दीवान मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। उस पर हत्याकांड में नामजद आरोपियों को फोन के जरिये पुलिस की घेराबंदी करने की सूचना देने का शक है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की खबर कासगंज में जब आरोपी इंद्रपाल व चंद्रपाल को मिली तो वे जाइलो कार से अपने बेटों के साथ नोएडा के लिए रवाना हुए थे। इसकी जानकारी गांव पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दी।

इस जानकारी पर ही सेक्टर-93 अंतिम निवास (शमशान घाट) पर पुलिस ने उनके लिए घेराबंदी की लेकिन सात बजे उनकी लोकेशन सूरजपुर मिली। इसके बाद मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला। पुलिस की एक टीम ने सूरजपुर में उनकी तलाश शुरू की। दोबारा उनकी लोकेशन रात साढ़े आठ बजे सूरजपुर क्षेत्र में ही मिली।
विज्ञापन


कार नंबर के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। कार दिखाई दी लेकिन उसमें सवार लोग नहीं दिखाई दिए। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस को देख वे कार छोड़ कर भाग गए हैं। पुलिस ने जब सर्विलांस से जांच शुरू की तो उनका एक रिश्तेदार जो कि जीआरपी में दीवान है उससे बातचीत होती मिली। यह दीवान अंतिम संस्कार में शामिल था।

इसी आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दीवान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि इंद्रपाल ने भी शादी नहीं की थी। उसकी उम्र भी लगभग 70 वर्ष है। वहीं चंद्रपाल भी 65 वर्ष के आसपास हैं। भूमि विवाद में हत्या किए जाने और चंद्रपाल व उसके बेटों पर शक करने वाली पुलिस अब पसोपेश में है और दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें