फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में पिटाई का बदला लेने के लिए मारी थी गोली, 2 बदमाश अरेस्ट

Wed, 07 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने जनवरी में गढ़ी इलाके में युवक को मारी गई गोली की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तिहाड़ में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को गोली मारी थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग मिला था।  
विज्ञापन

    
गढ़ी इलाके में नौ जनवरी को रवि थापा नामक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। रवि को एम्स में भर्ती कराया गया था। पुलिस को मौके पर एक खोल व खून के धब्बे मिले थे। जांच के दौरान अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि रवि को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी रिंकू आया नगर में रहता है। 

एसीपी रोहित राजबीर सिंह की टीम ने योगेंद्र उर्फ रिंकू को आया नगर से गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने दूसरे साथी रोहित उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। योगेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई बिजेंद्र फतेहपुर बेरी इलाके में हुई हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में बिजेंद्र की बिरजू उर्फ नेपाली ने पिटाई कर दी थी। बिरजू रवि थापा का साला है। पिटाई का बदला लेने के लिए योगेंद्र ने रवि थापा को गोली मारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें