फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात को ही टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना एक लड़की के लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन गया कि उसके हाथ की मेंहदी छूटने से पहले ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


एक महिला की बातों में आकर उसने जिस लड़के से दोस्ती की उसी ने शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार 4 साल तक उससे शादी करने की बात को टालता रहा।

लेकिन चार साल बाद उस लड़के ने एक बार फिर अपना रंग बदला और लड़की की खुशहाल जिंदगी को बर्बाद करने पर उतर आया।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

लड़की के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाली महिला फिरदौस से सालों से उसकी जान-पहचान थी और घर आना जाना भी था।

फिरदौस ने अपने घर में एक दिन युवती की मुलाकात अपने भतीजे दानिश से कराई। एक दो-मुलाकात में ही दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी और बात शादी तक आ पहुंची।

युवती ने बताया कि 1 जून 2009 को जब वह फिरदौस के घर गई तो वहां मौजूद दानिश ने शादी का वादा का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी के एक दिन बाद ही टूट गया रिश्ता

इसके चार साल बीतने के बाद भी दानिश ने उससे शादी नहीं की और हमेशा बात को टालता रहा। लेकिन बीती 14 जनवरी को लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई किसी दूसरे लड़के के साथ करा दी और 8 अप्रैल को उनकी शादी भी हो गई।

युवती का आरोप है कि दानिश ने शादी के ठीक एक दिन बाद ही 9 अप्रैल को उसके पति को फोन करके सब कुछ बता दिया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

दानिश की बात सुनकर युवती के पति ने उससे अपना नाता तोड़ लिया। रिश्ता टूटने से युवती को गहरा सदमा पहुंचा है और वह बेहद परेशान है।
विज्ञापन

फरीदाबाद का है मामला

रिश्ता टूटने से परेशान युवती ने फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में दानिश क‌े खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता के अनुसार इस घटना में एक फिरदौस को भी आरोपी बनाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें