फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खेल रही बच्ची से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी में महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी न किसी इलाके में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी राजधानी के एक ही इलाके में दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

एक मामले में आठ साल की मासूम के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया जबकि दूसरे केस में एक 25 वर्षीय युवती के साथ सरेआम बदसलूकी की गई।

बच्ची को सुनसान में ले जाकर रेप की कोशिश

जानकारी के अनुसार दिल्ली के नबी करीम इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

घटना शनिवार शाम की है जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय असगर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बच्ची ने विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरेआम युवती से करने लगा अश्लील हरकत

वहीं, शनिवार शाम को ही मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना उस वक्त हुई जब युवती बाजार से खरीदारी करके घर वापस लौट रही थी।

आरोप है कि युवती को अकेली देख, इसी इलाके के रहने वाले विजेंद्र (28) ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील बातें करने लगा।

युवती ने इसका विरोध किया तो विजेंद्र ने उसे थप्पड़ मार दिया। युवती ने भी शोर मचा कर लोगों को जमा कर लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर मंगोलपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें