फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर बुलाकर फोटोग्राफर दोस्त की कर दी हत्या, फुटेज मिला

Mon, 06 Feb 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
छावला इलाके में रविवार सुबह एक फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव श्याम विहार इलाके में सड़क किनारे मिला। शनिवार रात पीड़ित को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। परिवार वालों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। छावला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को रुपयों की लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डालचंद (30) सपरिवार न्यू रोशनपुरा इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बच्चे हैं। उसके पिता मोहनलाल राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि डालचंद का छावला इलाके में प्रिंस फोटोग्राफी नाम से दुकान है। परिवार वालों के मुताबिक, शनिवार रात साढ़े नौ बजे किसी शख्स ने घर के बाहर डालचंद को आवाज लगाई।

डालचंद उस शख्स से बातचीत करते हुए उसके साथ चला गया। देर रात डालचंद के मोबाइल फोन से अज्ञात शख्स ने मोहनलाल को फोन किया और बताया कि डालचंद का मोबाइल फोन उसके पास है। बाद में डालचंद का फोन बंद हो गया। सुबह में डालचंद के परिवार वाले छावला थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत की।
विज्ञापन


इसी दौरान श्याम विहार के पास सड़क किनारे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की पहचान डालचंद के रूप में हुई। उसे दो गोली मारी गई थी। परिवार वालों ने डालचंद के एक दोस्त सोनू पर हत्या का शक जताया है। पुलिस अधिकारियों ने एक सीसीटीवी फुटेज मिलने का दावा किया है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें