फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में छात्रा से शराबी लड़कों ने की अश्लील हरकत, ग्लास से कपड़ों पर फेंका पानी

Mon, 18 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने छात्रा पर छींटाकशी की और विरोध करने पर बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन


छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक कार में सवार होकर फरार हो गया। 

छात्रा की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना आर्ट्स फैकल्टी की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हिंदी विभाग से पीएचडी कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा की तरफ करते रहे गंदे इशारे

छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे छात्रा फैकल्टी की कैंटीन में बैठी थी। छात्रा का आरोप है कि कुछ लड़के वहां शराब पी रहे थे। वे बार-बार उसकी तरफ इशारा करके बातें कर रहे थे। 

छात्रा ने उनकी अनदेखी की, तो एक युवक ने उसकी तरफ एक ग्लास पानी फेंक दिया, जिसके कुछ छींटे छात्रा पर पड़े। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो युवक उससे छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगा। छात्रा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी की कार का नंबर पता चल गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें