फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एम्स पीजी में सीट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह 12 महिला डॉक्टरों को बनाया शिकार

Wed, 05 Jan 2022 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने एम्स में पीजी सीट दिलाने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में रहते हुए 12वीं पास युवक एम्स की महिला डॉक्टरों को ठग रहा था। आरोपी ने एम्स का सीनियर डॉक्टर होने की फेसबुक प्रोफाइल बना रखी थी। महिला डॉक्टरों को एम्स में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगता था। वह पिछले कई वर्षों में एम्स की 12 से ज्यादा महिला डॉक्टरों के साथ ठगी कर चुका है। इसने वर्ष 2010 में गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर में काम किया था। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार एम्स की एक महिला डॉक्टर ने 21 दिसंबर, 20 को हौजखास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह फेसबुक के जरिए अंशू विनय नामक युवक के संपर्क में आई। अंशू ने खुद को एम्स का डॉक्टर बताया था।

मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष शिवानी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर रोहित व एसआई वरूण की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बैंक की डिटेल खंगाली। पता लगा कि पैसे गांव कुटेसरा, मुजफ्फर नगर यूपी निवासी शाहदुजम्मन के बैंक खाते में गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी का फोन नंबर मिल गया। ये पता लगा कि आरोपी अपने घर कम ही जाता है।

विज्ञापन

महिला डॉक्टर से ठगी के पैसे लेने आया था आरोपी

जांच के बाद इंस्पेक्टर रोहित की टीम ने शाहदुजम्मन(32) को दो जनवरी को अनुपम, साकेत से गिरफ्तार से कर लिया। आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो वह एक महिला डॉक्टर से ठगी के पैसे लेने आया था। इस महिला डॉक्टर को भी एम्स में पीजी सीट दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने वर्ष 2015 में फेसबुक पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला डॉक्टरों को ठगना शुरू किया था।
विज्ञापन

12 से ज्यादा महिला डॉक्टरों के साथ कर चुका है ठगी 

आरोपी शाहदुजम्मन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एम्स की 12 से ज्यादा महिला डॉक्टर के साथ ठगी कर चुकी है। उसने खुद को एम्स का डॉक्टर बताता था और अपनी फेसबुक पर एम्स का डॉक्टर होने की प्रोफाइल बना रखी थी।पिछले 3 वर्षों से वह हैदराबाद, विशाखापत्तनम और अन्य स्थानों में कपड़े विक्रेता के रूप में काम कर रहा था और केवल तभी दिल्ली आता था जब वह पैसे लेता था। वह नियमित रूप से अपना मोबाइल नंबर बदलता था और कॉल करने के बाद ज्यादातर अपना मोबाइल बंद कर लेता था। आरोपी शाहदुजम्मन द्वारा ठगे गए अन्य पीड़ितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें