जांच के बाद इंस्पेक्टर रोहित की टीम ने शाहदुजम्मन(32) को दो जनवरी को अनुपम, साकेत से गिरफ्तार से कर लिया। आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो वह एक महिला डॉक्टर से ठगी के पैसे लेने आया था। इस महिला डॉक्टर को भी एम्स में पीजी सीट दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने वर्ष 2015 में फेसबुक पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला डॉक्टरों को ठगना शुरू किया था।
आरोपी शाहदुजम्मन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एम्स की 12 से ज्यादा महिला डॉक्टर के साथ ठगी कर चुकी है। उसने खुद को एम्स का डॉक्टर बताता था और अपनी फेसबुक पर एम्स का डॉक्टर होने की प्रोफाइल बना रखी थी।पिछले 3 वर्षों से वह हैदराबाद, विशाखापत्तनम और अन्य स्थानों में कपड़े विक्रेता के रूप में काम कर रहा था और केवल तभी दिल्ली आता था जब वह पैसे लेता था। वह नियमित रूप से अपना मोबाइल नंबर बदलता था और कॉल करने के बाद ज्यादातर अपना मोबाइल बंद कर लेता था। आरोपी शाहदुजम्मन द्वारा ठगे गए अन्य पीड़ितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।