थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी दिव्यांग है। गुरुवार की शाम पूरा एक वैवाहिक समारोह में गया था। पड़ोसी युवक दिव्यांग के घर में घुस गया। उस समय दिव्यांग की छोटी बहन घेर में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। पड़ोसी युवक ने दिव्यांग के साथ मारपीट की और धमकाया।
इसके बाद तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसी बीच घेर से युवती की छोटी बहन भी घर आ गई। बहन के साथ पड़ोसी युवक को देख उसने गेट की कुंडी लगा दी। इस पर युवक ने मोबाइल के माध्यम से कॉल की और अपने दोस्त को बुला लिया। दोस्त ने गेट बंद करके बाहर खड़ी दिव्यांग की छोटी बहन को फटकार लगाते हुए गेट खोल दिया। इसके बाद दोनों युवक जंगल की तरफ भाग गए। शाम सात बजे जब परिवार के सदस्यों के लौटने पर बहनों ने आपबीती सुनाई। वे पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर शुक्रवार को दिव्यांग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुशर्रफ पुत्र हाजी नूर के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक घर छोड़कर भाग गया है। इस घटना में सहयोगी बने युनुस पुत्र मुशाहिद को भी नामजद किया गया है।