फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान वाले ने दी कशिश की जानकरी, बच्ची की तलाश में जुटी सात टीमें

Sun, 15 May 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लापता बच्ची
विज्ञापन
सेक्टर-22 एच ब्लॉक स्थित पार्क से बृहस्पतिवार को लापता हुई चाल साल की बच्ची 12-22 की सड़क पर शाम को ही रोते हुए देखी गई थी। थाना सेक्टर-24 प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि कशिश की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पान का खोखा लगाने वाले ने बच्ची को शाम को 12-22 सड़क पर रोते हुए जाते देखा था। आसपास के अन्य दुकानदारों और लोगों से भी पूछताछ की गई है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में पुलिस की सात टीमें बच्ची की तलाश कर रही हैं। 

पुलिस आसपास के घरों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, बच्ची के पोस्टर जगह-जगह लगा दिए गए हैं। परिजनों ने एसपी सिटी से मुलाकात करके बच्ची को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


इधर, 12-22 की सड़क पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। लोगों के मुताबिक यदि सीसीटीवी कैमरे होते तो बच्ची को ढूंढने में आसानी होती। इससे पहले इसी क्षेत्र में रेस लगा रही दो बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। तब भी लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कैमरे नहीं लगवाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें