फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब खुद नहीं खरीद सका बाइक तो दूसरों की बाइक में लगाने लगा आग 

Tue, 31 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बाइक व स्कूटी में आग लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने आठ गाड़ियों में आग लगाने की घटनाओं को सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से बाइक नहीं खरीद पाया तो गुस्से में आकर दूसरों की बाइकों को आग के हवाले करने लगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कापसहेड़ा निवासी सुनील किशोर (22) के रूप में हुई है। 

पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। गत 28 मई को कापसहेड़ा इलाके में तीन बाइक और तीन स्कूटी जलाए जाने की लोगों ने शिकायत की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी जांच के बाद हुआ खुलासा

पुलिस - फोटो : Demo Pic
पुलिस को जांच के दौरान एक घर में सीसीटीवी कैमरा दिखा। फिर उसके फुटेज की पड़ताल की गई।  इसमें सुनील को बाइक और स्कूटी में आग लगाते हुए देखा गया। 

वह गाड़ी से ही पेट्रोल निकालकर वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद इलाके से ही उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इलाके में छोटी-मोटी चोरी करता था। 

एक बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन रुपये नहीं होने से खरीद नहीं पाया। उसके बाद जलन व गुस्से में घर के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी में आग लगाने लगा। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें