फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही समुदाय के दो गुटों में बवाल, जमकर चली लाठियां और बोतलें

Tue, 20 Sep 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रविवार एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। महिलाओं समेत लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और बोतलों से  हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर वैन को भी भीड़ ने निशाना बना दिया।  चार पीसीआर समेत कुल 12 वाहनों को लोगों ने तोड़ दिया । वहीं, बवाल में तीन पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग जख्मी हो गए।

केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने बलवा करने और शांति भंग करने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बवाल रविवार देर रात 11 बजे रोहिणी सेक्टर-16 स्थित गली नंबर-4 और गली नंबर-6 में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी समेत दर्जन भर लोग जख्मी

पु‌लिस - फोटो : file photo
लड़की छेड़ने और कार छूने की अफवाह के बाद एक ही समुदाय के दो गुट आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों गली के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। 

लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। झगड़े की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पीसीआर वैनों पर भी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को भी अपना निशाना बनाया। 

पथराव में चार आरटीवी, दो इंडिका, और एक सेंट्रो कार समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त  हो गए। मौकके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरदार कॉलोनी की दोनों गलियों के लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर आपस में भिड़ते रहते हैं। इधर, हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद छह को छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें