फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए कैफे बने कॉलेज, 25 कॉलेजों में सुविधा

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइबर कैफे में एडमिशन फार्म भरते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की रेस जारी है। पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन के कारण कई छात्रों के सामने फॉर्म भरने की समस्या आ रही है। ऐसे में डीयू के 25 कॉलेजों ने छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं।
विज्ञापन


जहां पहुंचकर आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तरह से कॉलेज आवेदकों के लिए इंटरनेट कैफे का काम कर रहे हैं। इन कॉलेजों ने अपने यहां सहायता केन्द्र बनाए हैं। जो कि आवेदकों दाखिले से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जहां कुछ कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन मे सहायता करने की सुविधा शुरु कर दी है तो कुछ 6 जून से शुरू कर करेंगे। डीयू की सलाह है कि आवेदक इन कॉलेजों में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   
 
कॉलेजों केइन सहायता केन्द्रों की खास बात यह हैकि यहां न केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बल्कि फॉर्म की स्कैनिंग, प्रिंटिंग की सुविधा भी दी जा रही है। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रमा ने बताया कि हमने अपनी कंप्यूटर लैब को छात्रों के लिए खोला है। 
विज्ञापन


जहां न केवल उनकी काउंसलिंग हो रही है बल्कि उन्हें फॉर्म भरने की सुविधा भी दी जा रही है जिससे कि उन्हें इधर-उधर भटकना ना पड़े। यहां आईटी सक्षम स्टॉफ छात्रों की फॉर्म भरने में मदद कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि इंटरनेट कैफे में छात्रों से फॉर्म व प्रिंटिंग व स्कैनिंग केनाम पर काफी पैसे वसूले जा रहे हैं। कॉलेजों में इस सुविधा को शुरु करने के लिए डीयू ने कॉलेजों से आग्रह किया था, जिसकेबाद कॉलेजों ने यह सुविधा शुरु की है। 

दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए अलग से व्यवस्था
डीयू में दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। नॉर्थ कैंपस में समान समान अवसर प्रकोष्ठ कला संकाय, ट्यूटोरियल बिल्डिंग में बनाया गया है जबकि साउथ कैंपस में ज्वाइंट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय में केन्द्र बनाया गया है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कराने वाले कॉलेज केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें