फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लीक करने के मामले में दिल्ली से शख्स गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'Udta Punjab' & Other Movies banned due to political reason by Censor Board?
विज्ञापन
हाल ही में सुर्खियां बटोरने वाली बहुचर्चित फिल्म 'उड़ता पंजाब' के रिलीज होने से पहले ही लीक होने के मामले में दिल्ली से एक गिरफ्तारी हुई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक हो जाने के बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके आधार पर जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम दीपक कुमार है। आरोपी दीपक ने फिल्म की कॉपी इंटरनेट पर लीक है।

गौरतलब है कि यह फिल्म पंजाब में नशे की समस्या और हालातों पर आधारित है। जिसे लेकर पहली आपत्ति इसके नाम में पंजाब शब्द को जोड़ने से थी। सेंसर बोर्ड ने ये कहते हुए फिल्म की रिलीज पर बैन लगाया था कि इस फिल्म से पंजाब की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


हालांकि बाद में कोर्ट के दखल के बाद फिल्म को तमाम विवादों और राजनैतिक बयानबाजी के बीच रिलीज किया गया था। लेकिन इसके रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म लीक भी हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें