फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक में हुआ विवाद, पेट पर घोंपा चाकू

Sat, 12 Jul 2014 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर में शुक्रवार दोपहर में जामा मस्जिद के पास दो युवकों में मजाक के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने ठेली से छुरी उठाकर युवक के पेट में घोंप दी।
विज्ञापन


इस हमले में वह घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक खतीबान मोहल्ला निवासी एक युवक को छोटी जामा मस्जिद के पास मौहल्ले का ही शान मौहम्मद मिला और दोनों में हंसी मजाक होने लगा। लेकिन किसी बात पर अचानक विवाद हो गया।

आरोप है कि उक्त युवक ने पास में खड़ी ठेली से छुरी उठाकर शान मोहम्मद के पेट में घोंप दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ग्रेनो के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। छुरी घोंपने वाला युवक घटना के बाद कोतवाली में स्वयं ही पहुंच गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। जेवर के किशोरपुर के पूर्व प्रधान जहूर खॉ और असलम खॉ ने गांव के ही दो दबंग लोगों पर मुख्य रास्ते पर दीवार बनाकर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के समक्ष शिकायत की है। उपजिलाधिकारी सतीश चंद शुक्ल ने तहसीलदार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें