थाना डीएलएफ फेज-1 एरिया से बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर चालक को बंधक बनाकर उससे फॉच्र्यूनर कार लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना डीएलएफ फेज-1 थाने में दी।
थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले का रहने वाला अवधेश यहां शहर के नाथूपुर गांव में रहता है। बताया जाता है कि वह यहां किसी की फॉच्र्यूनर कार चलाता है।
शनिवार की रात नौ बजे वह गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीटी मॉल के पास फॉच्र्यूनर कार लेकर खड़ा था। वह अपने मालिक के आने का इंतजार कर हा था। बताया जाता है कि इस दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए चालक से कार की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश चालक को कुछ दूरी पर कार से नीचे उतारकर उसकी कार लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी के वीटी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।