लाजपत नगर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला रानी आहूजा (62) की हत्या व लूटपाट की घटना को अंजाम एक ही आरोपी ने दिया है। घटनास्थल के पास से मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
हालांकि उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद आरोपी पीड़ित परिवार का पुराना जानकार है। पुलिस पीड़ित परिवार के कर्मचारियों व नौकरों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि किसी जानकार का उसमें हाथ है। आरोपी को ये पता था कि विमला रानी कौन से फ्लोर पर और कब अकेली रहती हैं।