फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर करता था अपलोड, रोका तो पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 25 May 2018 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 6
boy killed old man - फोटो : अमर उजाला
एक शख्स राह में आती जाती महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करता था। जब उसे एक वृद्ध शख्स ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
पलवल के गांव घाघोट में बृहस्पतिवार को आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
boy killed old man - फोटो : अमर उजाला
हत्या की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र समून ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात को गांव के ही सोहेब अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर आया तथा आते ही हमला कर दिया।

4 of 6
demo pic
आरोपियों ने लाठी व डंडों से उसके पिता रमजान, शाहिला, करीमन, समून पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसके पिता रमजान की  मौत हो गई। जबकि शाहिला, करीमन, समून गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
clash
आरोप है कि आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी सोहेब मोबाइल फोन से उनके घर के सामने आती जाती महिलाओं की वीडियो बनाता और इंटरनेट पर अपलोड कर देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
clash
इसी बात का विरोध उसके पिता रमजान ने किया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था तथा बुधवार की रात को अपने साथियों के साथ उनके घर पर आया था। पुलिस ने इस मामले में सोहेब, शौकीन, जमील, आसिफ, साजिद, अमरू, सलमद्दीन, अंजुम, सलीम, हसीना, जमीला व अनीस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें