फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती, जेवरात सहित आठ लाख लूटे

Sat, 07 May 2016 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • घर में रखे आठ लाख नगद और लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार
  • हाथ-पैर बांधकर दंपति को एक कमरे में बंद कर दिया
  • शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की दी धमकी 
  • फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ भी बदमाशों ने खाए
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूप नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती की। बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे आठ लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। रूप नगर थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेश गुप्ता (78) पत्नी के साथ शक्ति नगर इलाके में रहते हैं। राजेश का कश्मीरी गेट इलाके में कारोबार था। जिसे कुछ वर्ष पहले ही उन्होंने बंद कर दिया था। तीन मंजिला मकान में दंपति के अलावा कोई नहीं रहता है। इनकी तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है।

बृहस्पतिवार को दंपति मकान के भूतल पर स्थित अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे छह नकाबपोश बदमाश खिड़की की ग्रिल को काटकर कमरे में दाखिल हुए। राजेश गुप्ता के मुताबिक सभी बदमाश नकाबपोश थे और सभी के हाथ में चाकू थे। दंपति को शोर मचाने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


फिर बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर बांध कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे करीब आठ लाख रुपये और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। राजेश गुप्ता के मुताबिक बदमाश करीब साढ़े चार बजे तक घर में थे और उन लोगों ने फ्रिज से खाने का सामान निकाल कर खाए भी।

तने देर तक बदमाश पूरे घर की तलाशी ली और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह में दंपति ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उनके रस्सी खोले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें