फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला की दो कैब लूटीं, चार गिरफ्तार, गाड़ियों की बुकिंग कराने के बाद आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 07 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उबर कैब चालक रहे एक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पांच दिन में दो ओला कैब लूट लीं। रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। दोनों मामलों की जांच के बाद पुलिस ने गाजियाबाद निवासी तीन और नोएडा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गईं दोनों कैब बरामद कर लीं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चार बदमाशों ने 28 अक्तूबर को सेक्टर-63 से ओला कैब बुक कराई। इसके बाद उन्होंने चालक कोगौड़ सिटी गोल चक्कर पर बनी पुलिस चौकी के पास फेंक दिया और स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद एक नवंबर को बदमाशों ने सेक्टर-62 से ओला कैब बुक कराकर उसी स्थान पर चालक को फेंक दिया और वैगन आर कार लूट ले गए। यह मामला सेक्टर-58 थाने में दर्ज है। कैब बुक कराने वाले नंबर की जब जांच की गई तो पुलिस गाजियाबाद के मिर्जापुर निवासी फराज तक जा पहुंची।

इसके बाद इसकी निशानदेही पर पुलिस ने इसके तीन साथियों-विजयनगर, गाजियाबाद निवासी आजम और मिर्जापुर, गाजियाबाद निवासी शाहरुख और बुद्ध विहार, नोएडा निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि गिरोह का सरगना फराज पूर्व में उबर कैब चालक रहा है। बदमाशों ने ओला से कैब बुक कराने के बाद गाड़ियों में लगा जीपीएस डिवाइस तोड़कर फेंक दिया था। इसी वजह से पुलिस को कार की लोकेशन नहीं मिल रही थी। चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आजम विजयनगर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है।

शाहरुख 10वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि फराज गाजियाबाद में मेरठ रोड पर बने एक संस्थान में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वहीं यशपाल ने विजय नगर के एक स्कूल से 12वीं पास की है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें