फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मैनेजर को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज 

Thu, 17 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित कंपनी में काम करने वाली महिला मैनेजर से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ माह से एक व्यक्ति उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। जब वह विरोध करती है तो आरोपी और ज्यादा मैसेज भेजता है।
विज्ञापन


फोन पर उसने महिला से अश्लील बातें की। इसके बाद आरोपी ने उस मोबाइल नंबर को रिसीव करना ही बंद कर दिया। आरोप है कि अब उसने दूसरे नंबरों से उसे तंग करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। एसपी सिटी दिनेश यादव ने कहा कि फोन सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। पहचान करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें