पश्चिम विहार इलाके में एक निजी चर्चित अस्पताल की नर्सिंग असिस्टेंट के साथ अस्पताल के ही गार्ड द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
देर रात को पीड़िता अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर के लिए निकली थी। इस बीच आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। जबरन आरोपी महिला को उठाकर अपने कमरे में ले गया।
वहां वारदात का अंजाम दिया। अगले दिन पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट, जबरन दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।