फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला : कई आरोपी कोर्ट में पेश

Sat, 14 Jun 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के एक मामले में यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी, पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम समेत कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अभय वाजपेयी जमानत पर हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इससे पूर्व अभय वाजपेयी के अधिवक्ता सुधीर त्यागी की ओर से कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई कि हाल ही में हुए शासन के नोटिफिकेशन में सभी सीबीआई कोर्ट का कार्यक्षेत्र जिलों के आधार पर बांट दिया गया है। ऐसे में उक्त कोर्ट में इस एनआरएचएम मामले की सुनवाई नहीं की जानी चाहिए।

इसके जवाब में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा का कहना था कि शासन ने पूर्व में जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें एनआरएचएम के लिए इसी न्यायालय को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बहस केबाद कोर्ट का कहना था कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता के कथन में कोई बल नहीं है। सुनवाई के लिए कोर्ट ने आगामी तारीख नियत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें