फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विसरा रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा, कैसे हुई थी रजत की मौत

Sat, 02 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजत की मौत की असली वजह का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। आरोप है कि रजत की पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने विसरा को सुरक्षित रखवाकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। रजत के कुछ अंगों को भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस बीच मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस सिलसिले में नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रजत की हत्या के आरोप में पकड़े गए दो नाबालिगों ने उसे थप्पड़ मारने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी चीज के खिलाने से हुई मौत

क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला
लेकिन ऐसी चोट मारने से इनकार किया है जिससे उसकी मौत हो जाए। हालांकि बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक चले पोस्टमार्टम में भी सही वजहों का पता नहीं चल पाया। अब डॉक्टरों ने मौत की वजह जानने के लिए रजत का विसरा जांच के लिए भेजा है।

आशंका जताई जा रही है कि रजत को कोई ऐसी चीज खिलाई गई है, जिससे उसकी मौत हुई है। विदित हो कि मयूर विहार निवासी रजत बुधवार को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था।

इस दौरान उसकी दो लड़कों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों लड़के उसे अपने साथ ले गए। बाद में उसका शव मिला।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें