फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां की हत्या कर मकान मालिक को दी सूचना

Mon, 20 Mar 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराए के मकान में रह रहे एक कलयुगी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मकान मालिक को घटना की सूचना देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देख चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज (नूंह) भिजवा दिया।

पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पलवल के प्रकाश विहार निवासी महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने राधा कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा हुआ है और उसमें कमरे बनाकर किराए पर दिए हुए हैं।
विज्ञापन


एक कमरे में गांव नौंगा, थाना टप्पल (यूपी) निवासी सोमवीर अपनी 60 वर्षीय मां राजवीरी के साथ किराए पर रह रहा था। शनिवार की रात को सोमवीर ने मकान मालिक महेंद्र को फोन पर सूचना दी कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है और शव कमरे के अंदर बंद है।

मकान मालिक महेंद्र की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे को खोलकर देखा तो एक कपड़े में शव बंधा हुआ बेड पर पड़ा हुआ था और शव से बदबू आ रही थी। जिससे अंदाजा लगाया गया है कि आरोपी ने एक-दो दिन पहले मां की हत्या की होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शव की हालात को ज्यादा खराब देख पोस्टमार्टम के लिए नल्लहड मेडिकल कॉलेज (नूंह) भिजवा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण पता चल नहीं पाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें