फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट का मामले में नहीं मिला सुराग, डीएनडी के सीसीटीवी कैमरे बंद 

Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली डीएनडी फ्लाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की वजह से फेस-3 इलाके से हुई क्रेटा कार लूट की घटना के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे ठीक होते तो जांच में आसानी होती और बदमाशों का सुराग मिल सकता था। हालांकि अब पुलिस जेवर टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 

सेक्टर-56 निवासी गुलकेश कुमार, मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार रात अपनी क्रेटा कार से परिवार के साथ मामूरा आए थे। मामूरा में उनके भाई के बेटी की सगाई थी। 
विज्ञापन


रात में घर जाने के लिए जैसे ही वह कार का गेट खोला तभी हथियारबंद तीन बदमाश उनके पास आ गए। उनमें दो बदमाश पुलिस की वर्दी में थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनकी क्रेटा कार लूट ली और फरार हो गए। इस मामले में उन्होंने फेस-3 थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

एसएचओ फेस-3 पंकज पंत का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिली थी कि बदमाश लूट करने के बाद डीएनडी के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों का सुराग लेने के लिए डीएनडी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज खंगालाने के दौरान पता चला कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले 6 लेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में से चार लेन पर लगे कैमरे खराब पड़े थे। 

वहीं डीएनडी की तरफ से पुलिस को बताई गई कि सर्वर डॉउन होने की वजह से कैमरों के खराब होने की बात कही गई है। वहीं जेवर टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें