फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के लिए चली कुल्हाड़ी व डंडे

Sun, 24 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सीगौन में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों तरफ से कुल्हाड़ी और डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जैतपुर भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह अशोक कुमार पुत्र रामशरण हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। जहां पहले से पानी भर रहे हरिमोहन द्विवेदी ने थोड़ी रुकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। उनके बीच जमकर डंडे व कुल्हाड़ी चली। जिसमें हरिमोहन द्विवेदी, बृजमोहन, श्रीपत घायल हो गए। दूसरे गुट के अशोक को गंभीर चोट आई है।

सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से श्रीपत ने अशोक, राजेंद्र और कुलदीप के खिलाफ और दूसरे पक्ष से मिथलेश ने हरिमोहन द्विवेदी, श्रीपत और बृजमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें