फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी के विरोध पर नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मौरिस नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर पूर्वोत्तर के छात्रों से मारपीट की गई।
विज्ञापन


घटना से नाराज नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने थाने का घेराव कर आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित छात्र हेमांग (25) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार तड़के दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मणिपुर का रहने वाला हेमांग मौरिस नगर थाने के पास फ्लैट संख्या 40 में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ सिविल सर्विस की तैयारी करता है।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

मूल रूप से बिहार के रहने वाले अमित (22) और आकाश (23) इसी मकान के फ्लैट संख्या 42 में रहते हैं। ये दोनों भी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि शनिवार रात दस बजे अमित और आकाश बातचीत के दौरान पूर्वोत्तर के लोगों पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे।

वहां पहुंचे हेमांग ने जब इसका विरोध किया तो दोनों छात्रों ने अपशब्द कहकर उसे भगा दिया। हेमांग ने अन्य फ्लैटों में रहने वाले पूर्वोत्तर के छात्रों को सारी बात बताई।

इस पर सारे लोग अमित और आकाश के पास पहुंचे। इस बीच उन्होंने भी फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। बताया गया है कि उन्होंने पूर्वोत्तर के छात्रों की पिटाई की।
विज्ञापन

रात तीन बजे घेरा थाना

आसपास रहने वाले लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद हेमांग और उसके दोस्त रात करीब 12 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने अमित और आकाश के खिलाफ मारपीट और पूर्वोत्तर के छात्रों पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला दर्ज करवा दिया।

इसके बाद भी आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्वोत्तर के छात्रों ने रात तीन बजे थाने का घेराव कर दिया आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के आला अधिकारियों ने नाराज छात्रों को शांत कराया। रविवार तड़के दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस साल राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों पर हुए बड़े हमलों की यह लगभग 10वीं घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें