फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में मौत, दारोगा समेत 4 सस्पेंड

Mon, 14 Apr 2014 01:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी देहरादून में चेन लूट की वारदात पुलिस के लिए रविवार सुबह मुसीबत बन गई। रात में पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मृतक रजनीश मूल रूप से बिजनौर के झालू गांव का रहने वाला था। दून के ऋषिनगर में वह दो भाइयों संग रहता था।

रजनीश के भाई रवि और मनजीत ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के बहाने रजनीश को घर से ले गई थी। कस्टडी में यातना देने के कारण उसकी मौत हुई है। दोनों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही।

चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित

पुलिस कप्तान ने लापरवाही के आरोप में रात ड्यूटी पर रहे दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने माना कि रजनीश उर्फ लाला की मौत पुलिस कस्टडी में हुई। यह घटना पुलिस की घोर लापरवाही का नतीजा है।

लापरवाही के आरोप में रात्रि अधिकारी दारोगा जयप्रकाश कोहली, सिपाही चंद प्रकाश, दानू सिंह और धीरेंद्र मलासी को निलंबित कर दिया गया है।

कस्टडी में मौत से अफरातफरी
पुलिस कस्टडी में मौत की खबर सुनते ही डीआईजी अमित सिन्हा, एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी नवनीत खुल्लर मौके पर आ गए। अधिकारी मामला खोलने के बजाय मंत्रणा में जुटे रहे।

दो घंटे बाद रजनीश के परिजनों को उसके गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे और उसका शव देख हंगामा शुरू कर दिया।

मौत के कारणों का नहीं चला पता, विसरा संरक्षित

डाक्टरों के पैनल ने रजनीश के पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी कराई है। हालांकि, इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।

दोनों नशे के आदी
पुलिस के मुताबिक निखिल और रजनीश स्मैक पीने के आदी थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने निखिल को उठाया था, वह तब भी लूट की रकम से नशा कर रहा था।

पत्रकारिता का कोर्स कर चुके निखिल को अत्यधिक नशे में होने के कारण दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेन लूट में शामिल था मृतक

एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि डालनवाला और रायपुर में शनिवार को हुई दोनों चेन लूट में निखिल और रजनीश शामिल थे।

डालनवाला से लूटी गई चेन रात को एक सराफ के यहां गिरवी रखी गई थी। इसके बदले दोनों ने 27 हजार रुपये लिए थे।

बताया कि इसमें से 15 हजार रुपये बरामद हो गए हैं। बाकी रकम दोनों ने खर्च कर दी थी। वहीं, रायपुर से लूटी चेन पुलिस से बचने के लिए नालापानी में फेंक दी गई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र के ईसी रोड पर दीपा भट्ट से चेन लूट के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी।

पुलिस ने शनिवार देर रात फुटेज के आधार पर अरविंद मार्ग निवासी निखिल डोरा को उठाया। उसकी निशानदेही पर तड़के 03:30 बजे रायपुर के ऋषिनगर निवासी 22 वर्षीय रजनीश उर्फ लाला को उठा लिया।

रविवार सुबह पौने नौ बजे डालनवाला कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट रजनीश को पुलिस वाहन में लेकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें