फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली ‘क्लार्क इन होटल’ के कैशियर की पत्नी

Sat, 12 Sep 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया नगर स्थित लाल क्वार्टर में क्लार्क इन होटल के कैशियर की गर्भवती पत्नी शोभा जैन (28) का शव पंखे से लटकता मिला। कैशियर ने कॉल कर पत्नी के सुसाइड की सूचना कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजन सुसाइड से इंकार कर रहे हैं जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

दीपक जैन कौशांबी स्थित क्लार्क इन होटल के कैशियर हैं। लाल क्वार्र्टर में परिवार के साथ रहते हैं। दीपक ने बताया कि 2012 में पंचवटी निवासी शोभा से उनका विवाह हुआ था।

उनका डेढ़ वर्ष का बेटा दीपांश है। इन दिनों शोभा प्रेग्नेंट थी, शुक्रवार शाम उसे डॉक्टर के पास चेकअप को जाना था। शाम करीब पौने सात बजे उन्होंने पत्नी को कॉल किया।
विज्ञापन


मोबाइल सेकंड फ्लोर पर था, पत्नी थर्ड फ्लोर पर कमरे में थी। पिता इवनिंग वॉक पर गए थे, मां और बेटा कालोनी में ही पड़ोसियों के पास बैठे थे। कई बार ट्राई करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई।

थोड़ी देर बाद पिता परवेंदर जैन ने शोभा के मोबाइल से कॉल बैक की। दीपक ने शोभा से बात कराने के लिए कहा तो वे थर्ड फ्लोर पर गए। दरवाजा अंदर से बंद था, कई बार नॉक करने पर भी रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे दीपक को बताया। दीपक शोभा के भाई भूपेश गर्ग को लेकर घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो अंदर शोभा का शव फंदे पर लटका था।

सुसाइड की सूचना पर सीओ द्वितीय विजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

सीओ ने बताया कि कमरे में दो दरवाजे थे। बालकनी वाला दरवाजा खुला था। पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने की जांच की मांग
शोभा के भाई भूपेश जैन ने पुलिस से मामले में जांच पड़ताल की मांग की है, शोभा की मौत को सुसाइड मानने से वह इंकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें