फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में मिले पांच शव, किसी की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नोएडा एक बार फिर से अज्ञात शवों का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। पिछले दस दिनों में नोएडा में पांच अज्ञात शव बरामद हुए हैं। इसमें से एक शव बुधवार को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से मिला है। खास बात ये है कि पुलिस इनमें से एक भी शव की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-39 प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एक शव जीआईपी मॉल के आगे नाले में पड़ा मिला। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष थी। शव कुछ दिन पुराना है। जब उसे बाहर निकाला गया तो उस पर चोट के निशान दिख रहे थे। मौत की वजह पता करने केलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह में थाना सेक्टर-20, 24, 49 व 58 क्षेत्र में चार अज्ञात शव मिले थे। इनमें से दो शव महिलाओं के थे, जबकि एक पुरुष का शव पर नग्न अवस्था में मिला था।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ वर्ष पहले तक नोएडा के सीमावर्ती इलाकों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आए दिन अज्ञात शव मिलते थे। इनमें कई ऐसे भी शव थे जिनकी हत्या दिल्ली या दूसरे किसी शहर में कर यहां शव फेंका गया था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत सीमावर्ती इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगने और सीमाओं पर चौकसी बढ़ने के बाद अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम गया था। अब एक बार फिर शहर में लगातार अज्ञात शव मिलने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें