फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने मारा थप्पड़ तो पत्नी और बेटियों को दी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के भंगेल में ट्रिपल मर्डर का आरोपी अमित उर्फ बॉबी को बृहस्पतिवार को परी चौक से फेस-टू थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपना जुर्म कबूल करते हुए उसने बताया कि ससुराल में मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने तिहरे हत्या कांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस के मुताबिक अमित शराब का आदी था, जिसके कारण आए दिन घर में कलह होती थी। इसके अलावा वह दहेज की भी मांग कर पत्नी से मारपीट करता था।

पहले शराब पी फिर कत्ल किया

कलह से ऊबकर उसकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई थी और दोबारा न लौटने का मन बना लिया था। इस पर मोहल्ले वालों के ताने सुनकर वह पत्नी को लेने मायके खानपुर, कासना ग्रेटर नोएडा गया। जहां पर फिर विवाद हो गया और उसने पत्नी पर हाथ उठा दिया।

बीचबचाव करते हुए सरला की मां (सास) ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। ससुराल में अपमान का बदला लेने की धमकी देकर वहां से चला आया।

घटना से 15 दिन पहले ही अमित के ताऊ और भाई खानपुर से सरला और बच्चियों को अपनी जिम्मेदारी पर मनाकर लाए थे। इतना ही नहीं वारदात के दिन भी अमित ने शराब पी रखी थी और रात में झगड़ा होने के बाद उसने पहले सरला और फिर दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

संत बनने जा रहा था हरिद्वार

सीओ सेकेंड नोएडा राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपी ने अपना हुलिया पूरी तरह से बदल लिया था।

बुधवार को ही एसएसपी गौतमबुद्ध नगर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जब ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास से उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने अपने सिर के बाल साफ करा रखे थे। इसके अलावा दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीनों की हत्या करने के बाद मोटरसाइकिल से वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचा। यहां वह बाइक पार्क कर दिल्ली चला गया। फिर कभी दिल्ली और कभी गाजियाबाद के स्टेशनों में उसने रात गुजारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें