फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः नए साल की सुबह दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर युवक की मौत

Tue, 01 Jan 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

नए साल की सुबह नोएडा के एक शख्स के लिए मौत लेकर आई। नोएडा में एक 28 साल का शख्स पांचवीं मंजिल पर स्थित अपनी फ्लैट की बालकनी से गिरकर मर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने फोन से बात कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक की पहचान विवेक परमार के रूप में हुई है। वह नोएडा सेक्टर 120 के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में पांचवीं मंजिल पर रहता था।

पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह तीन बजे जब विवेक अपने फ्लैट की बालकनी में फोन पर बात कर रहा था उसी समय यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि वह जब बात कर रहा था तो उसे ध्यान नहीं रहा होगा और वह फिसलकर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की छानबीन जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करायी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें