फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 11 May 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 में प्राधिकरण कर्मचारी ने घर में लगे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पति द्वारा फोन न उठाने पर पत्नी ने भाई को फोन किया। जब मृतक का साला मौके पर पहुंचा तो घटना का पता चल सका।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अनूपशहर बुलंदशहर के रहने वाले विजय प्रकाश (28) पिछले डेढ़ साल से सेक्टर-27 के सरकारी क्वार्टर जी-121 में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहे थे।

प्राधिकरण में नौकरी कर चुके उनके पिताकी आकस्मिक मौत के कारण अनुकंपा के आधार पर विजय प्रकाश को प्राधिकरण में बेलदार की नौकरी मिली थी।  मंगलवार रात करीब 11 बजे उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद विजय ने पत्नी और दोनों बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति के मोबाइल पर फोन किया। काफी देर बाद भी जब पति ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने सेक्टर-35 में रहने वाले अपने भाई अनिल को घटना की जानकारी दी। अनिल तुरंत मौके पर पहुंचा, उसने देखा कि विजय का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सेक्टर-20 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्राधिकरण कर्मचारी ने आत्महत्या की है। उसने चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें