फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपये ले भागा नौ साल पुराना नौकर

Wed, 07 Jan 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 में रीयल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में काम करने वाला नौकर 20 लाख रुपये लेकर भाग गया। नौ साल से घर और ऑफिस में काम करने वाला नौकर परिवार समेत गायब है।
विज्ञापन


कारोबारी ने थाना इंदिरापुरम में मामले की शिकायत दी है। नौकर के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। कारोबारी ने अपने परिचित के माध्यम से इसे नौकरी पर रखा था।

वैशाली सेक्टर-2 निवासी राजकुमार गुप्ता का सेक्टर-1 स्थित अंसल प्लाजा मॉल में रीयल एस्टेट का ऑफिस है। उनके ऑफिस और घर पर पिछले 9 साल से आरजू निवासी बिहार काम करता था।
विज्ञापन


आरजू वैशाली सेक्टर-1 स्थित झुग्गियों में रहता था। मंगलवार सुबह राजकुमार ऑफिस पहुंचे तो ऑफिस का गेट खुला था। तिजोरी भी खुली थी और उसमें रखे 20 लाख रुपये गायब थे।

उन्होंने आरजू को फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद आया। सेक्टर-1 की झुग्गियों में जाकर जब उसके परिवार के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि परिवार भी गायब है।

इसके बाद राजकुमार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

पेमेंट की राशि रखते थे तिजोरी में
कारोबारी राजकुमार ने बताया कि आरजू नौ साल से उनके घर और ऑफिस में काम करता था। उसकी पुलिस वेरिफिकेशन भी उन्होंने कराई थी। लंबे समय तक साथ काम करने के चलते वह उनका विश्वासपात्र बन गया था।

कारोबार के दौरान आने वाली पेमेंट की रकम को वह ऑफिस की तिजोरी में रखते थे। अगले दिन उसे बैंक जाकर जमा करा देते थे।

साथियों संग छह लाख चुराने वाला नौकर दबोचा
कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के नौकर ने ही एजेंसी से छह लाख पांच हजार की नगदी चोरी कराई थी। पुलिस ने नौकर एवं उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.28 लाख की नकदी बरामद कर ली है।

जबकि बाकी नगदी उनके दो फरार साथियों के पास है। नेहरू विहार दिल्ली निवासी विमल कुमार की लोनी की बलरामनगर विस्तार कॉलोनी में दुर्गा ट्रेडिंग के नाम से पैप्सी की एजेंसी है।

एक जनवरी को एजेंसी की दीवार में कुंबल कर बदमाशों ने अलमारी से छह लाख पांच हजार की नकदी चोरी कर ली थी। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि एजेंसी पर बागराणप गांव निवासी अंकुश काम करता था। उसे अलमारी में रखी नगदी की जानकारी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें