कासना कोतवाली क्षेत्र में किराये के विवाद में शनिवार देर रात एक नाइजीरियाई छात्र ने ओला कैब चालक का कान चबाकर अलग कर दिया। घायल चालक ने काफी देर तक कटा हुआ कान ढूंढा, लेकिन अंधेरा होने के कारण नहीं मिला।
अस्पताल में इलाज कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह घटनास्थल पर फिर पहुंचा। करीब पांच घंटे बाद पीड़ित ने कान ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ओहिस एस्जोबोट को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से बुलंदशहर के जिनाई गांव निवासी हरेंद्र दादरी के रामगढ़ गांव में रहने वाले मौसा राकेश के घर रहता है। हरेंद्र ओला कंपनी की कैब चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 3:15 बजे स्वर्ण नगरी से एक नाइजीरियाई छात्र उसकी कैब में सेक्टर गामा-2 आया।
हरेंद्र ने उसे 150 रुपये किराया बताया था। सेक्टर के बाहर पहुंचकर जब कैब चालक ने रुपये मांगे तो नाइजीरियाई छात्र उससेे अंदर जाने की जिद करने लगा। हरेंद्र के मना करने पर उसने 100 रुपये हरेंद्र को दे दिए।