फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के बल पर पीटा चाची और बहन को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में पार्किंग ठेकेदार का काम करने वाले बजघेड़ा निवासी शैलेंद्र का जमीन विवाद को लेकर काफी समय से अपने चाचा के साथ झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


बीती रात बजघेड़ा में रहने वाला युवक शेलेंद्र नाम का शख्स अपने चाचा के घर में घुस गया। जहां उसने अपनी चाची को देशी कट्टा दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की।

इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई चचेरी बहन के साथ ही आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ मारपीट करने वाला भतीजा

घर में शोरशराबे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। देररात न्यू पालम विहार चौकी में आई सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई शकेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपी से अवैध हथियार के बारें में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें