सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुंडपुरा में दो युवकों ने नेपाल की रहने वाली युवती का अपहरण करने के बाद उससे गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से आगरा निवासी विष्णु की झुंडपुरा में चाय की दुकान है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली 18 वर्षीय रीना (परिवर्तित नाम) विष्णु के घर के पास परिवार समेत रहती है। युवती सेक्टर-10 स्थित एक बल्ब बनाने की फैक्ट्री में काम करती है।
मंगलवार शाम फैक्ट्री से काम खत्म होने के बाद रीना अपनी बहन के घर न्यू कोंडली चली गई। रात करीब नौ बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी विष्णु ने फरीदाबाद निवासी अपने दोस्त अनिल के साथ मिलकर रीना का अपहरण कर लिया और उसे अपने कमरे पर ले गए।
आरोप है कि वहां दोनों ने रीना से गैंगरेप किया। रीना के शोर मचाने पर उसका मुंहबोला भाई वहां पहुंच गया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह घर में घुस नहीं सका।