फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटीशियन बनने आई नेपाली युवती को बनाया वेश्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवती को भारत लाकर उससे देहव्यापार कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता व उसकी सहेली को दिल्ली में ब्यूटीशियन की नौकरी लगवाने का झांसा देकर नेपाल से लाया गया था।
विज्ञापन


एनजीओ की सहायता से उसने खुद को मुक्त कराया। वसंत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट करने, बंधक बनाने, मानव तस्करी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पुलिस पीड़िता की सहेली की तलाश कर रही है। दरअसल, युवती के अनुसार उसकी सहेली से भी जबरन वेश्यावृति कराई जा रही है। इसलिए पुलिस उसकी सहेली को भी मुक्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठमांडू में ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी युवती

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती के पिता दुबई में बिजनेस करते हैं। ब्यूटीशियन की पढ़ाई करने के बाद उसने काठमांडू में ब्यूटी पॉर्लर में काम किया।

यहां सलमा व आयशा ने उसे और उसकी सहेली को दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, जिस कारण वह सहेली के साथ पिछले हफ्ते भारत आ गई थी। यहां उसे वसंत विहार में रखा गया और देहव्यापार करवाया गया।

वहीं, उसकी सहेली को कहीं और भेज दिया गया। दिल्ली के बाद पीड़िता को फरीदाबाद भी भेजा गया। पुलिस ने दिशांत उर्फ सन्नी, आयसा और स्वीटी को गिरफ्तार किया है। जबकि सलमा को पकड़ने के लिए दिल्ली व एनसीआर में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें